Home Uncategorized सिम्स पोस्ट ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में एमबीबीएस डॉक्टरों ने लिया प्रवेश

सिम्स पोस्ट ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में एमबीबीएस डॉक्टरों ने लिया प्रवेश

छिंदवाड़ा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (सिम्स), छिंदवाड़ा में सत्र 2026-27 के लिए पोस्ट ग्रेजुएट (एमडी/एमएस) पाठ्यक्रमों में दिनांक 19 फरवरी तक कुल 32 डॉक्टरों ने प्रवेश लिया, जिसमें 16 डॉक्टरों ने ऑल इंडिया काउंसलिंग से प्रवेश लिया और 16 डॉक्टरों ने स्टेट काउंसलिंग से प्रवेश लिया है। प्रवेश प्रक्रिया अधिष्ठाता प्रोफेसर डॉ. अभय कुमार के मार्गदर्शन में गठित प्रवेश समिति द्वारा पूरी की गई। समिति में डॉ. अमित मेहता, डॉ. स्वाति मीणा, डॉ. रूपेश साहू, डॉ. शरद मनोरे, डॉ. आशीष अग्रवाल तथा स्टाफ सदस्य श्री राहुल और श्री सूर्यवंशी शामिल थे।

अधिष्ठाता डॉ. अभय कुमार तथा विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष और प्राध्यापक द्वारा सभी नवप्रवेशित विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने यह भी आशा व्यक्त की पोस्ट ग्रेजुएट (एमडी/एमएस) पाठ्यक्रमों में प्रवेश से संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता और सेवाओं का विस्तार होगा।आगामी काउंसलिंग चरणों में स्ट्रे राउंड की ज्वाइनिंग 28 फरवरी तक होगी।