Home अपना शहर गांव में गाय बीमार हुई तो घबराहट में सैकड़ों लोगों ने लगाए...

गांव में गाय बीमार हुई तो घबराहट में सैकड़ों लोगों ने लगाए इंजेक्शन

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 32768;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 40;

छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा विकासखंड के ग्राम भैंसा दंड में बुधवार को एक गाय बीमार हुई तो सैकड़ों लोगों ने इंजेक्शन लगा लिए। इंजेक्शन लगाने लगातार उपस्वास्थ्य केंद्र में भीड़ लगी रही।
दरअसल भैंसा दंड निवासी लेखराम सोनी की गाय को डेढ़ माह पहले कुत्ते ने काटा था। इसकी जानकारी परिवार को नहीं थी। हाल ही में राजू सोनी के घर पर पारिवारिक शादी थी। शादी में पूरे गांव के लोगो ने खाना खाने के साथ रायता पिया था। यह रायता गाय के दूध से बना हुआ था। जैसे ही ग्रामीणों को आज गाय के बीमार होने और उसके कुत्ते काटने की जानकारी लगी, हड़कंप मच गया। ग्रामीणों को डर था कि संबंधित गाय का रायता पीने से उन्हें रेबीज ना फैल जाए। ग्रामीणों ने गाय में रेबीज की बीमारी होने की आशंका भी व्यक्त की। उन्होंने यह जानकारी संबंधित चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ को दी। इसके बाद ग्राम रोहना कला उप स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पताल से हजारों की संख्या में रेबीज के इंजेक्शन बुलवाए गए। देखते ही देखते पंचायत का स्टाफ भी पहुंचा और स्वास्थ्य विभाग के कार्यकर्ताओं ने हर उस ग्रामीण को इंजेक्शन लगाना शुरू कर दिया, जिन्होंने शादी में रायता पिया था।
ग्राम पंचायत भैंस दंड के सचिव सुनील कपाली ने बताया कि गाय के अचानक बीमार होने से लोगों में रेबीज की बीमारी फैलने की आशंका फैली। दरअसल शादी में बनाए गए रायता में 15 लीटर मही ही लेखराम के घर से आया था, शेष मही दूसरे घरों से भी आया था। जिसे संबंधित गाय के दूध से बनाया गया था। फिलहाल सभी ग्रामीणों को रेबीज के इंजेक्शन लगाना शुरू कर दिए गए हैं, जिनकी संख्या दो से ढाई सौ बताई जा रही है।