Home अपना शहर पानी की गुंड लेकर पहुंची महिलाएं, कहा, इतना कष्ट कि यहां आना...

पानी की गुंड लेकर पहुंची महिलाएं, कहा, इतना कष्ट कि यहां आना पड़ा, अधिकारी नहीं देते ध्यान

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 2;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 43;

छिंदवाड़ा। तामिया विकासखंड के ग्राम चौरा डोंगरी ढाना की महिलाएं मंगलवार को कलेक्टर ऑफिस पहुंची। उन्होंने शिकायत करते हुए कहा कि वर्तमान में ग्राम चौरा डोगरी ढाना एंव कुर्सी डोबरा में पेयजल की अत्यंत गंभीर समस्या है। ग्रामवासी करीब 3, 4 किमी दूर से नाला एंव झिरिया का पानी पीने आ रहे है जिससे भी ग्राम की पूर्ति नहीं हो पा रही है। पानी के लिए दिन भर भटकना पड रहा है। हमारी मजदूरी मारी जा रही है ग्राम सचिव से बार बार पेयजल की व्यवस्था कराने को कहने पर भी उसके द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
ग्रामीणों ने कहा कि वर्तमान में ग्राम चौरा डोंगरी एंव कुर्सी डोबरा में एक एक नलकूप उत्खनन की परम आवश्यकता है जिससे ग्राम में पेयजल सुनिश्चित हो सके। सचिव को कहने पर उसके द्वारा कोई जवाब नहीं दिया जा रहा है। ग्राम में मवेशियो के लिये भी पीने का पानी उपलब्ध नहीं है। पेयजल की भी समस्या उत्पन्न हो गयी है। जिसके बारे में भी ग्राम पंचायत सचिव के द्वारा कोई ध्यान नही दिया जा रहा है। साथ ही दोनों ग्रामों में आने जाने के लिए पक्की रोड भी नहीं है। आवेदकगणों को धूल भरे रास्ते से आना जाना पडता है तथा बरसात में रास्ता दलदल में तब्दील हो जाता है जिससे भी आने जाने में परेशानी होती है। यदि अभी पक्की रोड बनाई जाती है तो बरसात में आवेदकगण आसानी से अपने अपने कार्य में जा सकेगें। पक्का रास्ता नहीं होने से भी हमारा ग्राम विकास के रास्ते से दूर होता जा रहा है। क्योंकि कोई भी अधिकारी ग्राम में आना नहीं चाहता है क्योंकि रास्ता ही नहीं है। पीएचई विभाग के अधिकारी इस पर ध्यान नहीं दे रहे है।उन्होंने कलेक्टर से ध्यान देने की मांग की।