किशनपुर..जहां हनुमान जी की उपस्थिति, वहां रामकथा की गंगा

खमरा के किशनपुर में पांच दिवसीय दिव्य राम कथा का आयोजन
किशनपुर के हनुघाम मंदिर में कथा का प्रवचन
2 अप्रैल को दिव्य कथा का समापन और विशाल भंडारे का आयोजन

छिंदवाड़ा शहर से 42 किलोमीटर दूर हमरा के हनुमान धाम किशनपुर में 29 तारीख से लगातार श्री राम कथा का आयोजन हो रहा है जहां पंडित मुकेश चतुर्वेदी जबलपुर वाले और तबले की धुन पर पंडित सेवाराम शास्त्री जबलपुर के द्वारा कथा का आयोजन किया गया है ।
इस दिव्य कथा का समापन के नाम के दो अप्रैल को दोपहर 2:00 बजे किया जाएगा । समापन के बाद श्रद्धालु जनों के लिए भंडारे का आयोजन भी किया गया है जिसमें सभी भक्तगण प्रसाद ग्रहण करने हेतु आमंत्रित हैं। इस आयोजन में लाखों की संख्या मे भक्तगण कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर कथा का लाभ ले रहे हैं ।

उल्लेखनीय है कि हनुमान किशनपुर हनुमान जी की जीवंत स्थापना के लिए जाना जाता है। हर शनिवार यहां पर सैकड़ो की संख्या में भक्तगण उपस्थित होते हैं।