Home Uncategorized शहर में पानी का हाहाकार, कांग्रेस पार्षद उतरे मैदान में.

शहर में पानी का हाहाकार, कांग्रेस पार्षद उतरे मैदान में.

छिंदवाड़ा। भरतादेव फिल्टर प्लांट से जुड़े शहरी वार्ड में पिछले तीन दिनों से पेयजल का हाहाकार मचा हुआ है। कांग्रेस पार्षदों का आरोप है कि नगर निगम प्रशासन पर ध्यान नहीं दे रहा है। इससे समस्या और गंभीर होती जा रही है।
नगर निगम के अध्यक्ष सोनू मागो के नेतृत्व में सौंपे ज्ञापन में कहा गया कि भरतादेव फिल्टर प्लांट में एक वाल्व खराब पड़ा हुआ है। इससे शहर के वार्ड नंबर 11, 12, 13 समेत शहर के 24 वार्ड में पेयजल सप्लाई ठप पड़ी हुई है। इससे भीषण पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है। घरों में नल नहीं आ पा रहे है। लोग पानी को तरस गए है। कांग्रेस पार्षदों ने कहा कि नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी ध्यान नहीं दे रहे है। इससे आम जनता में आक्रोश है।