शहर की सुंदरता और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से नगर निगम छिंदवाड़ा ने अवैध होर्डिंग्स, फ्लेक्स और बैनर-पोस्टरों के खिलाफ सख्त कार्यवाही शुरू कर दी है। यह अभियान कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन और नगर निगम आयुक्त श्री चंद्रप्रकाश राय के निर्देशन में शासन की नई होर्डिंग नीति के पालन को सुनिश्चित करने हेतु चलाया जा रहा है।फव्वारा चौक से मानसरोवर बस स्टैंड, शहीद अमित ठेंगे चौक से यातायात थाना, तथा सत्कार तिराहा से VIP रोड तक अवैध विज्ञापन सामग्री हटाने का अभियान चलाया गया। अतिक्रमण प्रभारी शशांक शाह इन्वाती, अनिल मालवी और समस्त अतिक्रमण निरोधक दस्ता की उपस्थिति में यह कार्यवाही संपन्न हुई। अनधिकृत सामग्री के निष्कासन के तहत शहर के प्रमुख मार्गों से अनधिकृत होर्डिंग्स, फ्लेक्स, कटआउट, गेंट्री और बैनर-पोस्टरों को हटाया गया। कार्यवाही के उद्देश्य शहर की दृश्यात्मक सुंदरता को बनाए रखना, यातायात में बाधा उत्पन्न करने वाले अवैध विज्ञापनों को हटाना, शासन की नई होर्डिंग नीति का सख्ती से पालन सुनिश्चित करना,नागरिकों को स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित शहरी वातावरण प्रदान करना।नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर में अवैध रूप से लगाए गए किसी भी प्रकार के विज्ञापन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा












